Wednesday, October 21st, 2026

पुडुचेरी का विकास रोक रहीं थी किरण बेदी, आखिरकार जनता की जीत हुई- सीएम नारायणसामी

  
नई दिल्ली

किरण बेदी के स्थान पर तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएम नारायणसामी ने आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी में एक समानांतर सरकार चला रहीं थी।पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार और उपराज्यपाल किरण बेदी में पिछले काफी समय से चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया। उपराज्यपाल पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि यह राज्य की जनता की जीत है। 
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, 'हमारे दबाव के चलते भारत सरकार ने किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया। यह पुडुचेरी की जनता की एक बड़ी जीत है। 

किरण बेदी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर पुडुचेरी के विकास में बाधा डाली। हम पिछले साढ़े चार साल से किरण बेदी को हटाने की मांग कर रहे थे और इसके लिए हमने केंद्र सरकार से एक लंबी लड़ाई लड़ी। इस मुद्दे को हमने ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया, बल्कि जनता के बीच भी गए। किरण बेदी को हटाए जाने की मांग को लेकर हम लोगों ने कई आंदोलन किए।'

 

#सीएम नारायणसामी

Source : Agency

पाठको की राय